दुर्ग
रिसाली में बनेगा फुटबॉल ग्राउंड, खिलाडिय़ों को मिलेगी खेलने की पूरी सुविधा-गृहमंत्री
15-Nov-2021 7:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 15 नवंबर। रिसाली नगर निगम को गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने फुटबॉल ग्राउंड के लिए 20 लाख की स्वीकृति दी है। मंत्री श्री साहू द्वारा सभी खिलाडिय़ों को टी शर्ट भेंट किया गया।
उन्होंने कहा कि नगर निगम रिसाली में लगातार विकास कार्य होगा यह सुविधा क्षेत्र के खिलाडिय़ों को एक बेहतर खेल मैदान मिलेगा। रविवार को गृहमंत्री में खेल ग्राउंड पहुंच कर खिलाडिय़ों से मुलाकात कर बधाई दी।
इस अवसर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत बंजारे, सामज सेवी हर्ष साहू,गफ्फार खान, अवधेश मिश्रा, आमिर खान, राकेश मिश्रा, मोहन लाल, अशोक गोंडले, देवेंद्र, मुस्ताक, राजीव वर्मा,नरेंद्र त्रिपाठी, बंसत भूरे सहित खिलाड़ी गण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


