दुर्ग

दीपावली मिलन समारोह, कई स्पर्धाएं
15-Nov-2021 5:23 PM
दीपावली मिलन समारोह, कई स्पर्धाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 नवंबर।
एवरग्रीन महिला क्लब पदमनाभपुर द्वारा रंगारंग दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बंसल निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाएं आकर्षक परिधान में पहुंची हुई थी। जिस पर स्पर्धा भी आयोजित की गई और बेस्ट लुक का खिताब रंजना गुप्ता, हेमा दानी व ज्योति अवस्थी को दिया गया।

क्लब के अध्यक्ष संतोष बंसल ने बताया कि दिवाली मिलन समारोह में हर वर्ष की भांति इस साल भी महिलाओं के लिए अलग-अलग मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। लिखित स्पर्धा में प्रथम हेमा दानी, नीलम गोयल द्वितीय तथा तृतीय गीता अग्रवाल रही। बच्चों के कार्ड में प्रथम रणवीर बंसल, द्वितीय संतोष बंसल व तृतीय अंजु दानी रही। इस अवसर पर महिलाओं को दिवाली उपहार दिए गए। कार्यक्रम में लता जैन, निर्मला चंद्राकर, माधुरी देशमुख, विभा गुप्ता, भारती कुर्रे, बसंती रथ, संतोष पवार सहित  क्लब की अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
 


अन्य पोस्ट