दुर्ग

प्रकाश पर्व पर धूमधाम से निकला नगर कीर्तन, उमड़ी भीड़
15-Nov-2021 5:21 PM
प्रकाश पर्व पर धूमधाम से निकला नगर कीर्तन, उमड़ी भीड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 नवंबर।
प्रकाश पर्व पर सिख समाज द्वारा भव्य नगर कीर्तन रविवार को निकाला गया। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव के मानवता के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाया गया। यह नगर कीर्तन स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा गुरु सिंह सभा से गुरुग्रंथ साहेब की पूजा-अर्चना कर प्रारंभ हुई। गुरुग्रंथ साहेब को फूलों से सुसज्जित एक खुले वाहन में विराजमान किया गया था। जिसकी पंज प्यारों ने अगुवाई की। नगर कीर्तन में गतका दल के करतब (अखाड़ा) का जोशीला प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।

नगर कीर्तन मेंं शहर विधायक अरूण वोरा,  महापौर धीरज बाकलीवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने गुरुग्रंथ साहेब के दर्शन कर  शहर की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। नगर-कीर्तन में विधायक अरूण वोरा ने सडक़ पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। नगर-कीर्तन में सिक्ख समाज के लोगों ने भी  सडक़ों पर झाड़ू लगाए और स्वच्छता के प्रति अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन किया। नगर कीर्तन गाजे-बाजे के साथ गुरुद्वारा से सिंधी धर्मशाला होते हुए राजेन्द्र पार्क चौक पहुंची।

तत्पश्चात यह नगर कीर्तन जीई रोड होते हुए पटेल चौक से इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉ पलेक्स, तकिया पारा, पोलसाय पारा, अप्सरा टॉकीज चौक, अग्रसेन चौक, शहीद चौैक होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंची, जहां नगर कीर्तन का समापन हुआ। नगर कीर्तन का रास्ते भर विभिन्न समाज के लोगों के अलावा विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह उत्साह के साथ स्वागत कर सर्वधर्म-समभाव का संदेश दिया गया। वहीं विभिन्न संगठनों द्वारा नगर कीर्तन में शामिल लोगों को पेयजल, फल एवं अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण कर गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व की खुशियां मनाई। सिंधी धर्मशाला स्टेशन रोड में पूज्य सिंधी जनरल पंचायत और पुराना बस स्टैंड स्थित बाबा के दरगाह  के सामने मुस्लिम  समाज के अबरार पुंवार, सैय्यद रज्जब अली, रऊफ कुरैशी, ईस्माइल पुंवार, अहमद मुन्ना, सईद गौरी एवं अन्य  सदस्यों द्वारा नगर कीर्तन का स्वागत किया गया।

नगर कीर्तन के समापन पर गुरुद्वारा में गुरु के अटूट लंगर का वितरण किया गया। जहां सैकड़ों की सं या में  लोगों ने लंगर ग्रहण कर पुण्य लाभ  प्राप्त किया। कोरोना काल की वजह से यह नगर कीर्तन दो साल बाद निकाली गई। जिसमें सिक्ख समाज के लोगों ने कोरोना से बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए उत्साह के साथ शामिल हुए। नगर कीर्तन में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया। फलस्वरूप सिक्ख समाज के लोग सडक़ों में बिखरे कचरों की साफ-सफाई में  अपना योगदान दिया। नगर कीर्तन में गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के प्रधान अरविंदर सिंह खुराना, महासचिव दलप्रीत सिंह भाटिया, जितेंदर सिंह, सुखदेव सिंह, प्रिंस कब्बरवाल, गुरविंदर सिंह, अवतार सिंह रंधावा, सुरेन्दर सिंह कब्बरवाल, सतनाम कौर विरदी, मनिंदर सिंह, राजेन्दर पाल अरोरा शामिल हुए।


अन्य पोस्ट