दुर्ग

जेवरात चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
14-Nov-2021 7:35 PM
जेवरात चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 14 नवंबर। कंडरा पारा दुर्ग में घर के भीतर से सोने के जेवरात की चोरी करने वाले एक आरोपी तथा एक अपचारी बालक को पुलिस ने गिर तार किया। आरोपियों के पास से 2 जोड़ी चांदी के पायल, दो चांदी के करधन, दो नग सोने के टॉप्स जप्त किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों को जुडिशल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।बजरंग नगर कंडरा पारा दुर्ग निवासी संजू कुमार साहू  के निवास में चोरी की शिकायत प्रार्थी द्वारा कोतवाली थाना में दर्ज कराई। प्रार्थी संजू कुमार साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात चोर ने अलमारी में रखे 2 जोड़ी पायल, एक चांदी का करधन, दो नग सोने के टॉप्स की चोरी कर लिया है। शिकायत के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र यादव के निर्देश पर कोतवाली थाना प्रभारी भूषण एक्का के नेतृत्व में टीम ने पतासाजी करते हुए आरोपी भूपेंद्र यादव निवासी बजरंग नगर कंडरा पारा दुर्ग तथा एक अपचारी बालक को गिर तार किया।


अन्य पोस्ट