दुर्ग

आईजी ने ली जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक
14-Nov-2021 7:34 PM
आईजी ने ली जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 14 नवंबर। नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओपी पाल ने दुर्ग रेंज के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों की क्राईम मिटिंग ली। इसमें उन्होंने चिटफंड कंपनियों के फरार आरोपियों एवं गिर तार संचालकों की संपत्ति के संबंध में जानकारी ली। वहीं हुक्का बार, अवैध शराब, गांजा, नशीली दवाइयों की खरीदी बिक्री करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

नव पदस्थ पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज ओपी पाल ने शुक्रवार की देर शाम को जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों में समस्त थाना प्रभारियों की अपराधों की समीक्षा हेतु क्राइम मीटिंग पुलिस नियंत्रण कक्ष सेक्टर 6 में ली। इस मीटिंग में आईजी ने सिलसिलेवार समस्त थानों में पंजीबद्ध अपराध, मर्ग, गुम इंसान शिकायतों की समीक्षा की तथा उनके लंबित रहने के कारणों एवं निराकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। चिटफंड कंपनियों पर नकेल कसने एवं उनके फरार संचालकों को जल्द गिर तार करने, गिर तार आरोपियों को शीघ्र प्रोडक्शन वारंट में जिले के मामलों में आरोपित करने निर्देश दिए। साथ ही जिले में संचालित हुक्का बारों पर स त से स त कार्रवाई करने भी कहा।

नशीली दवाएं, अवैध शराब, गांजा के खरीद एवं बिक्री करने वालों पर नजर रखने एवं आरोपियों पर स त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से सांप्रदायिक माहौल को खराब करने एवं दंगे फैलाने वालों पर नजर रखने स त निर्देश दिए।

इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बद्रीनारायण मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार धु्रव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात कविलाश टंडन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू मीता पवार, नगर पुलिस अधीक्षक राकेश जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेंद्र यादव, एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी कौशलेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक अपराध नसरुल्लाह सिद्दीकी, उप पुलिस अधीक्षक निलेश त्रिवेदी सहित थाना जामुल, नेवई, खुर्सीपार, छावनी, पुरानी भिलाई, वैशाली नगर, पुलगांव, भिलाई नगर, मोहन नगर, नंदिनी, बोरी, जामगांव, अमलेश्वर, कु हारी, सुपेला, कोतवाली दुर्ग, मोहन नगर, पद्मनाभपुर आदि के थाना प्रभारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट