दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 नवंबर। हैहैयवंशीय कसार समाज द्वारा भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन महाराज की जयंती 11 नवंबर को सामाजिक भवन विजयनगर में धूमधाम से मनाई गई। सुबह 9 बजे सहस्त्रबाहु महाराज की पूजा एवं महाआरती से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई व दोपहर 3 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा चंडी मंदिर मठपारा से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए सामाजिक वजह विजय नगर पहुंची। कसार समाज अध्यक्ष आकाश वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में दुर्ग, भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव, धमधा, बेमेतरा सभी क्षेत्रों के सामाजिक बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम में महापौर धीरज बाकलीवाल, विधायक अरुण वोरा, देवेंद्र यादव, जीत यादव, नितेश साहू, राजेंद्र साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर, वरुण जोशी सभी ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नवयुवक मंडल, युवा मंडल व महिला मंडल सभी का योगदान रहा। कसार समाज अध्यक्ष आकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष दुष्यंत कसार, सचिव किशन लाल चौहरिया, सहसचिव अजय मेहता ने सभी का आभार व्यक्त किया।


