दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 नवंबर। पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने प्रार्थिया के बेटे की जमकर पिटाई कर दी। इससे युवक को सिर व शरीर के अन्य समय गंभीर चोटें आई। उसे तुरंत शंकराचार्य हॉस्पिटल ले जाया गया, वहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ए स रेफर किया गया। मोहन नगर पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 बी, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक शक्ति नगर रमेश सेलून के पास निवासी वीरजिया बाई साहू का बेटा विनोद कुमार साहू 5 नवंबर की रात को 10 बजे घर से निकला और अपनी मां से कहा कि वह गुटखा खाने जा रहा है। थोड़ी देर बाद किसी ने आकर उसे बताया कि रमेश सेलून वाली गली में विनोद साहू गिरा पड़ा है।
जब वह गली में पहुंची तो देखा उसका बेटा खून से लथपथ पड़ा हुआ है। अस्पताल में भर्ती करने के बाद होश आने पर विनोद साहू ने बताया कि पुरानी बात को लेकर मुकेश सेन एवं उसके साथियों ने उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से मारपीट किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


