दुर्ग

युवा मोर्चा ने सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका
13-Nov-2021 6:48 PM
युवा मोर्चा ने सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका

दुर्ग, 13 नवंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद द्वारा हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी जिहादी संगठन से करने व हिंदुत्व का अपमान किए जाने के विरोध में पटेल चौक पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के पुतले को जलाया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार, जिला मंत्री दिनेश देवांगन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दाऊ आनंद ताम्रकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, भाजयुमो जिला महामंत्री द्वय तेखन सिन्हा व गौरव शर्मा, राहुल दीवान, मनीष साहू, अमित पटेल, संजू दुग्गड़, पोषण साहू सहित अन्य शामिल थे।


अन्य पोस्ट