दुर्ग

तालाब में डूबने से अधेड़ कीमौत
13-Nov-2021 6:32 PM
तालाब में डूबने से अधेड़ कीमौत

दुर्ग, 13 नवंबर। ग्राम धनोरा स्थित शीतला तालाब में शुक्रवार की शाम को तालाब में डूबे व्यक्ति की लाश मिली। पद्मनाभपुर  चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। पदमनाभपुर चौकी प्रभारी धरम मंडावी ने बताया कि मृतक धनोरा निवासी धीरेंद्र महतो (45 वर्ष) पिता विश्वनाथ महतो है। वह फुलवारी का काम करता था। उसे शराब की लत थी। इसके चलते उसे मालिक ने काम पर से हटा दिया था। कल शाम को वह शौच के लिए तालाब गया हुआ था, लेकिन वापस घर नहीं आया। आज उसका शव तालाब में मिला है। श्री मंडावी ने बताया कि वह बचपन से ही एक पैर से लंगड़ा था और कृत्रिम पैर लगाकर चलता फिरता और साइकिल चला लेता था। तालाब के किनारे उसका कृत्रिम पांव भी मिला है।

इससे आशंका लगाई जा रही है कि वह शौच के लिए गया होगा और तालाब में डूब गया।
 


अन्य पोस्ट