दुर्ग

सडक़ दुर्घटना में साइकिल सवार घायल
13-Nov-2021 6:27 PM
सडक़ दुर्घटना में साइकिल सवार घायल

दुर्ग, 13 नवंबर। ग्राम पुरई स्थित खेत से काम कर वापस लौट रहे साइकिल चालक को मोटरसाइकिल चालक ने ठोकर मार दी। इससे साइकिल चालक को  सिर व अन्य हिस्से में चोटें आई। उसे इलाज के लिए तुरंत 108 वाहन की मदद से उतई अस्पताल लाकर भर्ती किया गया घायल व्यक्ति के भतीजे ने इस घटना की शिकायत उतई थाना में की। उतई पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी रूपेश कुमार साहू निवासी बंजारी पारा वार्ड 10 उतई का चाचा गंगू राम साहू 5 नवंबर को ग्राम पुरई स्थित अपने खेत साइकिल से गया हुआ था। रात लगभग 8 बजे जब वह काम पर से वापस लौट रहा था, तब अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गंगू राम साहू की साइकिल को ठोकर मार दी।
 पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट