दुर्ग

दुर्ग में पहली बार ईस्ट जोनल स्पर्धा, 6 राज्यों की टीमें ले रहीं भाग
13-Nov-2021 6:06 PM
दुर्ग में पहली बार ईस्ट जोनल स्पर्धा, 6 राज्यों की टीमें ले रहीं भाग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 13 नवंबर।
सासंद विजय बघेल के नेतृत्व में दुर्ग जिले में पहली बार ईस्ट जोनल प्रतियोगिता 13 से 14 नवम्बर सेक्टर-02 के राजेश पटेल स्टेडियम भिलाई छतीसगढ़ में आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में कुल 6 राज्यों की टीम शिरकत कर रही हैं। जिसमें 6 महिला और 6 पुरूष की टीमें तथा 200 सौ खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में खिलाडिय़ों और अधिकारियों को रहने व खाने की व्यवस्था नि:शुल्क रखी गई है।

सांसद विजय बघेल द्वारा रोल बॉल प्रतियोगिता कार्यक्रम के बाद, भविष्य में भी रोल बॉल प्रतियोगिता और भी बड़े रूप में करने का लक्ष्य है और छत्तीसगढ़  के सभी जिलें में इस रोल बॉल प्रतियोगिता की जानकारी पहुंचाने की लक्ष्य रखा गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिले 6 राज्य नहीं अपितु इनके ज्यादातर राज्य के क्षेत्रों से खिलाड़ी इस रोल बॉल प्रतियोगिता का लाभ ले सके। इस रोल बॉल खेल की शुरूआत महाराष्ट्र में पुणे शहर से राजू आर दामाडे ने की थी। वर्तमान समय में भारत के सभी राज्यों में रोल बॉल खेल विश्व के 60 देशों ने अपना व इन देशों द्वारा खेल, खेला जा रहे है।

सांसद विजय बघेल ने बताया कि रोल बॉल खेल विश्व कप में 5 बार, एशिया कप 3 बार व 3 बार दक्षिण एशिया कप भी आयोजित किया जा चुका  है।
यह आयोजन भिलाई इस्पात संयंत्र, रोल बॉल फ्रडेरेशन ऑफ इंडिया एवं छत्तीसगढ़ रोल बॉल एसोसिएशन इन तीनों के संयुक्त तत्वधान में किया जा रहा है।
 


अन्य पोस्ट