दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 नवंबर। आज सुपेला में अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर मुचलका पर छोड़ा गया।
आज सुबह 11 बजे थाना सुपेला को मुखबिर से सूचना मिली कि हड्डी गोदाम शिव मंदिर के पास सुपेला में एक व्यक्ति थैले मे देशी मशाला शराब को बेचने की नीयत से घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम हड्डी गोदाम शिव मंदिर के पास पहुँची और मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। उसके पास से एक लाल एवं सफेद रंग के थैले में देशी मशाला मदिरा शराब जिसमें 15 पौवा शराब रखी थी। आरोपी मनसा सोनी (40) हड्डी गोदाम शिव मंदिर के पास कृष्णानगर सुपेला से शराब रखने के संबंध में पूछताछ की गयी तो शराब के संबंध में कोई कागजात होना नहीं बताया। आरोपी के कब्जे से 15 पौवा देशी मसाला मदिरा 2.700 बल्क लीटर जब्त की गयी। आरोपी को धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मामला जमानतीय होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। दर्ज अपराध की विवेचना की जा रही है।


