दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 नवंबर। रूआबांधा की एक पान शॉप पर बीएसपी के ठेकेदार से स्थानीय युवक और उसके साथी ने पिटाई की और भाग गए। ठेकेदार का आरोप है कि मारपीट में उसके सोने की चेन भी गिर गई है। दीपावली की रात को हुई इस मारपीट की रिपोर्ट पीडि़त ठेकेदार ने कोतवाली थाना में कल दर्ज करवायी है।
कोतवाली थाना एसआई अर्जुन लाल पटेल ने बताया कि सेक्टर 4 निवासी अमन गुप्ता (25 वर्ष) भिलाई स्टील प्लांट में ठेकेदार है। दिवाली की रात साढ़े 9 बजे वह अपने परिचित से मिलने के पारिजात कालोनी रुआबांधा जा रहा था। वह रुआबांधा बस्ती के पास पान ठेला में सिगरेट पीने के लिये रुका, तभी छोटू नाम का लडक़ा अपने एक साथी के साथ ठेले के पास आया और अमन को बोला कि मुझे घूर कर क्यों देख रहे हो और गालियां देते हुए मारपीट करने लगे, जिससे अमन के बांये हाथ और उंगली में चोंट आई है। झुमा झटकी में अमन के गले की सोने की चेन वहीं गिर गई, जो उसे नहीं मिली।
रिपोर्ट पर आरोपी छोटू और उसके साथी के खिलाफ धारा 294, 323, 34 और 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया है।


