दुर्ग

जलाराम जयंती पर कई आयोजन, पूजा- अर्चना के साथ 60 यूनिट रक्तदान
12-Nov-2021 8:37 PM
जलाराम जयंती पर कई आयोजन, पूजा- अर्चना के साथ 60 यूनिट रक्तदान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 12 नवंबर। संत शिरोमणि श्री जलाराम बापा की 222वीं जयंती के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 60 यूनिट रक्तदान हुआ। सुबह से ही लोगों में रक्तदान हेतु उत्साह देखा गया। सभी समाज के लोगों ने पहुंच कर रक्तदान किया व जलाराम बापा का आशीर्वाद लिया।

आढ़तिया परिवार व समाज के लोगों ने भजन कीर्तन के साथ रक्तदान किया। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य रक्तदान स्थल पर उपस्थित रहे। यह पहला ऐसा अवसर था जब एक परिवार के 31 सदस्यों ने एक साथ रक्तदान किया। जिसमें 12 द पतियों  ने भी एक साथ रक्तदान किया जो  अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

राज आड़तिया, पूर्वी आड़तिया, तरुण आड़तिया, कोमल आड़तिया, कुणाल आड़तिया, पवन  आड़तिया, मेहुल कनानी, नमन  आड़तिया, पार्थ आड़तिया, चिनय कनानी, शैलेष कारिया सहित समाज के लोगों ने रक्तदान किया। प्रवीण भाई आढ़तिया ने कहा श्री जलाराम बापा की 222वीं जयंती है जिनका जीवन काल में सदाव्रत चलाने वाले  व सदैव सेवा को समर्पित रहा। इस अवसर पर रक्तदान करना  व जलाराम बापा के आदर्शों पर चलने से आने वाली पीढ़ी को सद्मार्ग मिलेगा। ब्लड डोनेट में ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ। प्रवीण अग्रवाल, पैथोलॉजिस्ट डॉ। नेहा बाफना, काउंसलर आशा साहू, महेंद्र चंद्राकर, लतिका, तीरथ कुमार, सूरज कुमार, कौशल साहू, अशोक साहू, स्टाफ नर्स श्रीमती चंद्राकर, अन्य पैरामेडिकल स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट