दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 नवंबर। पूज्य सिंधी जनरल पंचायत के तत्वावधान में सिंधु भवन में 7 से 11 नवंबर को आहूत समस्त सिंधी पंचायत सेवा मंडल को आमंत्रित किया व सर्वस मति से गुरु प्रकाश पर्व गुरु नानक देव महाराज की 553 वी जयंती धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया।
समाजसेवी मोहनलाल केसवानी ने बताया कि सभी को सेवाएं सौंपी गई व कार्यक्रम 13 नवंबर से सुबह 10 बजे पाठ साहिब का आरंभ विधिवत पूजा पाठ समाज के महाराज सुरक्षा सूत्र बंधवा कर होगा। प्रतिदिन सुबह 9।30 बजे से रात्रि 9।30 बजे तक आरती भजन कीर्तन भक्ति संगीत होगा। पंचायत ने समाज के समस्त जनों से 7 दिनों के होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की व प्रतिदिन सुबह 5।30 बजे के प्रभात फेरी बाजे गाजे भजन मंडली के साथ शदाणी दरबार से आरंभ होगी। 19 नवंबर को भोग साहेब दोपहर 12.30 बजे सिंधी सामाजिक प्रसादी भंडारा सिंधु भवन में व रात्रि 1 बजे दरबार साहेब में जयंती मनाई जाएगी। अध्यक्षता मुरली सचदेव ने निभाई। संचालन सहयोगी पंचायतों ने संयुक्त से किया।
डॉ. घनश्याम दास राजपाल, महेश गणेशानी, मोहन केसवानी ने संयुक्त रूप से आयोजित बैठक में उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद किया। मुरली सचदेव, डॉ। घनश्याम दास राजपाल, आसनदास मोहनानी, किशन आहूजा, अटल गोदवानी, मोती राजपाल, वासु सचदेव, वासु लोहानी, लीलाराम, विनोद मेघवानी, राजू आहूजा, दर्शन किंगरानी, दर्शन भागवानी, ईश्वर पंजाबी, राजू अल्ता, बसंत मोटलानी, धनराज भावनानी, कैलाश माखीजा, रवि चंदर कुकरेजा, नरसिंह कुकरेजा, सेवकराम खत्री आजि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मौजूद होकर सेवा में जुटे रहेंगे।


