दुर्ग

वार्डों में नाम जोडऩे-कटवाने बूथ वार बीएलए नियुक्त
12-Nov-2021 5:53 PM
वार्डों में नाम जोडऩे-कटवाने बूथ वार बीएलए नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 नवंबर।
शहर जिला मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने बताया कि दुर्ग शहर के मध्य ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 12 वार्डो के 39 बूथ में नाम जोडने व कटवाने हेतु बूथ वार प्रत्येक बूथ के लिए बीएलए नियुक्त किया गया।

वे अपने अपने वार्ड के बूथवार मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में अवलोकन कर नए मतदाता जो 18 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, जिनका नाम अभी भी नहीं जुडा है या फिर जो इस वर्ष 18 वर्ष पूर्ण कर चुकेहै उनके नाम को जुडवाने का कार्य करेंगे। बूथवार बीएलए  नियुक्त किए है जिसमें वार्ड क्रं; 30 से भोला महोबिया, कैलाश पण्डा, जाकिर शेख, वार्ड क्रं;-31 मदन जैन, सुश्री मीना मानिकपुरी, वार्ड क्रं;-32, धीरज बाकलीवाल, चन्द्रप्रकाश जैन, अमोल जैन, वार्ड क्रं;- 33 राजकुमार वर्मा, राजेश वाडयलकर, वार्ड क्रं;-34 अलख नवरंग, कन्या ढीमर, जगमोहन ढीमर, विशाल महानंद, वार्ड क्रं;-35  अमित यादव, राजकुमार साहू, डोमार सिंह राजपूत, रिंकू वर्मा, वार्ड क्रं;-36 आदित्य नारंग, ऋषभ जैन,  मुकेश पाण्डे, वार्ड क्रं;-37 सुश्री श्रद्धा सोनी, अशोक मेहरा, वार्ड क्रं;-38 रामरतन जलतारे, रामरतन निषाद, चंदन सिन्हा, वार्ड क्रं;-39 मो.वसीम, कार्तिक यादव, पदमा राजपूत, शकुन ढीमर, द्वारिका ठाकुर, तेजराम सोनकर,  गैंदलाल सोनकर, वार्ड क्रं;-40 सुरेश सागर, देवेश मिश्रा, अलताफ अहमद, वार्ड क्रं;-55 अश्विनी निषाद, समय लाल साहू, सुरेन्द्र सिंह राजपूत की नियुक्ति की गई है।
 


अन्य पोस्ट