दुर्ग

आयुष्मान कार्ड बनाने 5 लाख 81 हजार ने कराया पंजीयन
12-Nov-2021 5:01 PM
आयुष्मान कार्ड बनाने 5 लाख 81 हजार ने कराया पंजीयन

दुर्ग, 12 नवंबर। जिले के चॉइस सेंटरों में आयुष्मान कार्ड बनाने 5 लाख 81 हजार हितग्राहियों ने अपना पंजीयन कराया है। इनमें से 3 लाख 7000 हितग्राहियों का कार्ड बनकर आ चुका है। संबंधित सेंटरों से हितग्राही उक्त आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क प्राप्त कर सकते हैं। ई-जिला प्रबंधक श्रुति अग्रवाल के अनुसार जो आयुष्मान कार्ड बनकर आ चुके हैं, इनमें से 1 लाख 34 हजार कार्ड का बंट चुका है। वहीं 1 लाख 73 हजार कार्ड बांटना बाकी है। उनका कहना है कि जिन हितग्राहियों का कार्ड बनकर आ चुका है। वे बायोमैट्रिक्स देकर अपना कार्ड संबंधित चॉइस सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं। वहीं जिन हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने अब तक पंजीयन नहीं हो पाया है वे आयुष्मान कार्ड बनाने द्वितीय फेज में किए जा रहे पंजीयन के तहत अपना पंजीयन करा सकते हैं।

आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत फस्र्ट फेज मार्च से मई  तक जितने भी हितग्राही आयुष्मान काड्र्स हेतु पंजीयन करवाए है, वे सभी हितग्राही जिस भी सेंटर से अपना पंजीयन करवाए है, वे उन्ही सेंटर्स में जाकर अपने कार्ड की स्थिति जानते हुए आयुष्मान कार्ड नि:शुल्क प्राप्त कर ले। उन्होंने बताया कि  सेकंड फेज आयुष्मान कार्ड पंजीयन का कार्य प्रगति पर है। जिन हितग्राही ने अपना पंजीयन नहीं कराया है वे नजदीकी चॉइस सेंटर में जाकर नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड हेतु पंजीयन करवाना सुनिश्चित करे। पंजीयन नि:शुल्क है। साथ ही कार्ड भी नि:शुल्क प्रदाय किए जा रहे हैं। यदि उपरोक्त पंजीयन हेतु एवं कार्ड प्राप्त करने हेतु किसी भी हितग्राही से शुल्क लिया जाता है तो विभाग के समन्वयक अवधेश साहू 9907105633 एवं रविन्द्र वर्मा से मोबाइल नं। 8109578107 पर संपर्क कर शिकायत कर सकते हैं।

 


अन्य पोस्ट