दुर्ग

सेवानिवृत्ति पर जेआरडी प्राचार्य डॉ. द्विवेदी को दी विदाई
11-Nov-2021 6:22 PM
सेवानिवृत्ति पर जेआरडी प्राचार्य डॉ. द्विवेदी को दी विदाई

दुर्ग, 11 नवंबर। जेआरडी शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्ग की प्राचार्य डॉ. कल्पना द्विवेदी विगत 30 अक्टूबर को सेवानिवृत हुई। इस अवसर पर शाला परिवार द्वारा उन्हें सस मान भावपूर्ण विदाई दी गई। विदाई समारोह की विशेषता यह थी। इस कार्यक्रम में शाला परिवार द्वारा प्राचार्य के ससुर रामअवध द्विवेदी (88 वर्ष) एवं पिता महेश्वर प्रसाद पांडे (92 वर्ष) को भी आमंत्रित किया था। दोनों वयोवृद्धों ने अत्यंत भावुक क्षणों में अपने आशीर्वचन देते हुए प्राचार्य के स्वस्थ एवं दीर्घायु रहने की कामना की।

इस अवसर पर संचालनकर्ता उप प्राचार्य लखन लाल साहू ने कविता के माध्यम से विद्यालय के समस्त शिक्षकों के नाम के साथ प्राचार्य को शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ व्या याता मंजीत राजपूत, रामकुमार दुबे, वर्षा फ्रैंकलीन, जोसफ चाको, सतीश जैकब, सतीश जोशी व अरुणा वर्मा ने अपने विचार रखे।

सभी ने एक स्वर से कहा कि स्कूल में अनुशासन व शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर प्राचार्य ने कभी समझौता नहीं किया। यही कारण है कि यह स्कूल एक नई मुकाम पर पहुंचा। स्कूल की बेहतरी के लिए डॉ.कल्पना द्विवेदी ने अपना सब कुछ झोंक दिया।
 


अन्य पोस्ट