दुर्ग

सीएम-वनमंत्री का फूंका पुतला
11-Nov-2021 4:42 PM
सीएम-वनमंत्री का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 11 नवंबर।
कवर्धा हिंसा मामले में एक तरफा कार्रवाई करते हुए झूठा अपराध दर्ज कर भाजपा नेताओं को जेल भेजने के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद के आह्वान पर तुमगांव सिरपुर मंडल के अनेक ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व वन मंत्री मो. अकबर का पुतला दहन किया गया।  भूपेश बघेल, मोहम्मद अकबर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर, भाजपा मण्डल अध्यक्ष -पप्पू पटेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष  नंदलाल पटेल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चन्द्राकर, मछुवा जिला संयोजक - सुखीराम हिरवानी, चैनु साहू, मंडल महामंत्री - द्रोणाचार्य साहू,  भाजयुमो महामंत्री - कौशल यादव, मंडल मीडिया प्रभारी डोमार पटेल, कार्तिक सेन, राजेन्द निर्मलकर, कीर्ति बघेल, रवि निर्मलकर, पिन्टू टंडन, नंदकिशोर यादव, भुनेस्वर साहू, रामशरण निर्मलकर, लक्की निर्मलकर, विनोद चंद्रकार,  राकेश धीवर आदि लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट