दुर्ग
दो दिवसीय वृहद आयोजन की तैयारियां शुरू
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 10 नवंबर। रविवार को आयोजित अग्र अलंकरण समारोह हेतु विभिन्न क्षेत्रों में सम्मानित होने वाली 18 अग्र विभूतियों की घोषणा कर दी गई है।
विदित हो कि छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 13 एवं 14 नवंबर को श्री अग्रवाल सेवा समिति खुर्सीपार में दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन एवं छठवें अग्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है। अग्र अलंकरण समारोह के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले 18 अग्र बंधुओं की सूची भी छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन की आयोजन समिति ने जारी कर दी है। राजनीति के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता के लिए छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को अग्र रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस दो दिवसीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से सैकड़ों की संख्या में अग्रवालजन शामिल होंगे।
पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमेन प्रदीप मित्तल दिल्ली, विशिष्ट अतिथियों में सियाराम अग्रवाल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, सत्यनारायण शर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल, विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय होंगे। उक्त जानकारी देते हुए प्रांतीय अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल, चेयरमैन अशोक अग्रवाल, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल राजू बिलासपुर एवं प्रांतीय महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि अग्र अलंकरण टीम की संयोजिका डॉ. अनीता मोहनलाल अग्रवाल, सह संयोजक द्वय पंकज अग्रवाल एवं डॉ. निर्मल अग्रवाल के नेतृत्व में पिछले कई महीनों से चयन करने की प्रक्रिया जारी थी। इनके द्वारा प्राप्त अ_ारह क्षेत्रों के लिए लगभग 170 आवेदनों में से अ_ारह विजेताओं का चयन कर चयनित विजेताओं की सूची जारी की गई है। प्रत्येक को 11 हजार नगद, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
टीम अग्र अलंकरण ने बताया कि सभी प्रतिभागियों की कार्यक्रम में आने की सहमति प्राप्त हो चुकी हैं। आवास- भोजन की व्यवस्था आतिथ्य संस्था श्री अग्रवाल सेवा समिति न्यू खुर्सीपार की है।
श्री अग्रसेन भवन न्यू खुर्सीपार में आयोजित होने वाले इस समारोह के लिए संस्था के अध्यक्ष एवं संयोजक संतोष अग्रवाल, सह संयोजक रतन लाल अग्रवाल, विकास सिंघल, संतोष अग्रवाल चरोदा, के नेतृत्व में जोर शोर से सारी व्यवस्था को पूरा करने में भिलाई एवं दुर्ग के अग्र बंधु जुटे हुए हैं।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि अलंकरण समारोह के प्रायोजक एवं सम्मानित होने वालों में स्वर्गीय श्रीमती अंगूरीदेवी मूलचंद अग्रवाल स्मृति अग्रदीप पुरस्कार, प्रायोजक स्वर्गीय मूलचंद परिवार के द्वारा प्रदत उच्च शिक्षा या समकक्ष के क्षेत्र में दिया जाने वाला यह पुरस्कार गोल्ड मेडलिस्ट सुश्री सुरभि गुप्ता कोरबा को, स्वर्गीय श्रीमती चंदा देवी हनुमान प्रसाद अग्रवाल स्मृति अग्र गौरव पुरस्कार प्रायोजक सियाराम अग्रवाल हनुमान परिवार रायपुर द्वारा प्रदत्त प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दिया जाने वाला यह पुरस्कार आईएफएस चयनित होने पर अभिषेक अग्रवाल रायपुर को, स्वर्गीय श्रीमती रामबाई जमुना दास अग्रवाल स्मृति अग्र भूषण पुरस्कार प्रायोजक मूलचंद अग्रवाल बिल्हा द्वारा प्रदत्त समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि पर मंगल परिणय ग्रुप द्वारा 421 वैवाहिक संबंध तय कराए जाने पर सत्यनारायण लिखमानिया अकलतरा को, स्वर्गीय श्रीमती राधा देवी बालकिशन दास स्मृति अग्र श्रेष्ठ पुरस्कार प्रायोजक महेंद्र सक्सेरिया द्वारा प्रदत्त खेलकूद के क्षेत्र में प्रांतीय या राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रतीक्षा अग्रवाल दुर्ग को, स्वर्गीय रामस्वरूप अग्रवाल स्मृति अग्र दानी पुरस्कार चतुर्भुज अग्रवाल रायपुर द्वारा प्रदत्त अस्पताल, धर्मशाला इत्यादि के निर्माण पूरा करने पर संतोष अग्रवाल खुर्सीपार को अग्रसेन भवन न्यू खुर्सीपार में हॉल का निर्माण और माता पिता की स्मृति में एक गौशाला का निर्माण करने पर दिया जाना तय किया गया है, स्वर्गीय श्रीमती सीता देवी किशन लाल मोदी स्मृति अग्र उदय पुरस्कार प्रायोजक अशोक मोदी कोरबा द्वारा प्रदत्त प्रांतीय या राष्ट्रीय स्तर पर आविष्कार या उल्लेखनीय खोज कार्य के क्षेत्र में शरद सिंघानिया भिलाई को, स्वर्गीय श्रीमती छीमा देवी मनोहर लाल अग्रवाल स्मृति अग्र ज्योति पुरस्कार प्रायोजक नेतराम अग्रवाल भिलाई द्वारा प्रदत्त महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर महेंद्र अग्रवाल सारंगढ़ को, स्वर्गीय नंदराम शंकर लाल स्मृति अग्र विभूति पुरस्कार प्रायोजक विनोद अग्रवाल चाम्पा द्वारा प्रदत्त सर्वश्रेष्ठ सामाजिक पत्रिका प्रकाशन, निर्भीक या खोजी पत्रकारिता के लिए पिछले 20 वर्षों से लगातार अग्र चिंतन का प्रकाशन करने पर दुर्गाप्रसाद अग्रवाल नागपुर को, स्वर्गीय श्रीमती रामदेई शीश राम अग्रवाल स्मृति अग्र शिरोमणि पुरस्कार प्रायोजक सुनील रामदास अग्रवाल रायगढ़ रतनलाल अग्रवाल भिलाई को, स्वर्गीय श्रीमती कमला बाई मूलचंद अग्रवाल स्मृति अग्रश्री पुरुस्कार व्यवसायिक अथवा सीजी पीएससी परीक्षा में चयन पर उत्कृष्ट को प्रदत्त प्रायोजक डॉक्टर निर्मल अग्रवाल रायपुर सुश्री अंकिता अग्रवाल रायपुर, स्वर्गीय हरीशचंद्र अग्रवाल स्मृति अग्र धनवंतरी पुरुस्कार स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में अमूल्य सेवाओ के लिए प्रदत्त प्रायोजक रमेश अग्रवाल सरायपाली डॉक्टर अनिमेष चौधरी कोविड हेड बालको हॉस्पिटल रायपुर, स्वर्गीय राजकुमार अग्रवाल स्मृति अग्र पुंज पुरस्कार बारहवीं की प्रवीण सूची में सर्वश्रेष्ठ को प्रदत्त प्रायोजक मनोज अग्रवाल कुरूद शिखर अग्रवाल बिलासपुर, स्वर्गीय श्रीमती भांति देवी अमर सिंह स्मृति अग्र मित्र पुरस्कार पर्यावरण एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर प्रदत्त प्रायोजक विष्णु गोयल रायपुर बालगोविंद अग्रवाल बिलासपुर, स्वर्गीय गीत गोविंद स्मृति अग्र प्रखर पुरस्कार प्रतियोगी परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर प्रदत्त प्रायोजक सुरेश केजरीवाल रायपुर अखिल गोयनका रायपुर, स्वर्गीय श्रीमती शांति देवी राधेश्याम अग्रवाल स्मृति अग्र उद्यमी पुरस्कार उद्योग एवं व्यापार के क्षेत्र में परचम लहराने पर प्रदत्त प्रायोजक अग्रसेन होम एप्लायंस रायपुर मेसर्स रियल पावर एंड इस्पात लिमिटेड रायपुर, स्वर्गीय श्रीमती सुंदर देवी कृष्णलाल अग्रवाल स्मृति अग्र विषरद पुरुस्कार कला के क्षेत्र में प्रायोजक अशोक अग्रवाल आईएएस रायपुर सुश्री श्रृष्टि गर्ग बिलासपुर, स्वर्गीय हरीशंकर अग्रवाल स्मृति अग्र वीर पुरुस्कार (कोरोना वॉरियर के रूप में) वीरता एवं साहस के क्षेत्र में परचम लहराने पर प्रदत्त प्रायोजक वीरेन्द्र अग्रवाल डोंगरगढ़ अंकित अग्रवाल खरसिया को जिन्होंने लगभग 1200 सौ लोगों को प्लाज्मा दिलाने के लिए अपनी टीम के साथ लीड रोल निभाया, स्वर्गीय संतोष अग्रवाल पूर्व महापौर स्मृति अग्र रत्न पुरुस्कार राजनीति के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता अर्जित करने पर प्रदत्त प्रायोजक अरूण सिंघानिया रायपुर जयसिंह अग्रवाल कोरबा को दिया जाना तय किया गया है।


