दुर्ग

छठ पर्व: तालाब की भाजपा पश्चिम मंडल ने की सफाई, क्षेत्रवासियों की मिली सराहना
09-Nov-2021 9:10 PM
छठ पर्व: तालाब की भाजपा पश्चिम मंडल ने की सफाई, क्षेत्रवासियों की मिली सराहना

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
भिलाई नगर, 9 नवंबर।
भारतीय जनता पार्टी स्वच्छ भारत अभियान विभाग जिला भिलाई (पश्चिम मंडल) के जिला संयोजक विनोद देवांगन एवं मंडल प्रभारी अशोक जैन के मार्गदर्शन एवं मंडल संयोजक छत्रपाल साहू के नेतृत्व में सेक्टर 7 स्थित शिवधाम तालाब में छठ महापर्व के पूर्व साफ-सफाई कर आसपास उगे खरपतवार, कटीले झाडिय़ों की कटाई एवं तालाब के किनारे पड़े कूड़े कचरे को साफ किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला भिलाई (पश्चिम मंडल) के महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि छठ उत्तर भारत का त्यौहार है, जिसे भारतवर्ष में पूरी धूमधाम के साथ मनाया जाता है और यह एक ऐसा महापर्व है, जहां उगते हुए सूर्य के साथ डूबते हुए सूर्य को भी अघ्र्य दिया जाता है। ऐसे पावन पर्व पर आम जनमानस से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मना कर तालाब को स्वच्छ रखने की विशेष अपील की गई है। 

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे स्वच्छ भारत अभियान विभाग (पश्चिम मंडल) के संयोजक छत्रपाल साहू ने कहा कि जिस प्रकार हम भारतवासियों ने जल, जंगल, जमीन को बचाने का संकल्प लिया हुआ है, उसी प्रकार एक और संकल्प तालाब को बचाने का लेना होगा, क्योंकि तालाब भी एक जीवनदायिनी है, जहां पशु पक्षियों अपनी प्यास बुझाते हैं एवं हर अवसर पर तालाब की विशेष महत्ता होती है। 

आगामी छठ महापर्व पर भिलाईवासियों से अपील की गई है कि इस महापर्व पर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाकर स्वच्छता की एक नई मिसाल पेश की जाए, जिससे पूरे भारतवर्ष में हिंदुओं के इस पावन त्यौहार को एक गौरवशाली पहचान मिले, जिसका अनुशरण आम जनमानस में सदैव बना रहे और यह महापर्व सभी के लिए एक उदाहरण बने।

सफाई कार्यक्रम में सबिता नाहक, रूही साहू, अंजू साहू, सरिता साहू, राजुलु राजू, नितेश मिश्रा, सूर्यनाथ गौतम, बेनु नाग, रवि कश्यप, संतोष जायसवाल, कमलेश कुमार चोपड़ा, संतोष जायसवाल, आकाश कुमार यादव, अनिल साहू, विवेक सोनी, सरिता साहू, खुशबू वर्मा, अदिति शाकर, संजय कुमार बारले, राजू कुमार ऊके, मानस साहू उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट