दुर्ग
दुर्ग, 9 नवंबर। नगर पालिक निगम राज्य सरकार ने परंपरागत व्यवसाय को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए पौनी पसारी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत दुर्गं नगर निगम क्षेत्र के रहवासियों को व्यवसाय की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
महिला समृद्धि बाजार स्थित पौनी पसारी योजना के तहत 40 चबूतरा शेड बनाए गए है। इसमें 35 पात्र हितग्राहियों के आवेदन प्राप्त हो चुके है। इसको ध्यान में रखते हुए कल 9 नवंबर दिन मंगलवार को विवेकानंद सभागार में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, निगमायुक्त हरेश मंडावी, सभापति राजेश यादव, राजस्व एवं बाजार विभाग प्रभारी ऋषभ जैन के उपस्थिति में लॉटरी द्वारा आबंटन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री स्वावलंबन के तहत नया बस स्टैंड एवं अग्रेसन चौक के पास रिक्त 5 दुकानों को विभिन्न व्यवसाय के लिए निगम आबंटन किया जाएगा।


