दुर्ग

गीतांजलि महाविद्यालय में दीपावली मिलन
08-Nov-2021 6:35 PM
गीतांजलि महाविद्यालय में दीपावली मिलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 नवंबर।
गीतांजलि संगीत महाविद्यालय कसारीडीह में गीतांजलि संगीत शिक्षण समिति एवं महाविद्यालय के समस्त गुरुजन एवं सदस्यों ने मिलकर दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया एवं सभी सभी सदस्यों एवं गुरुजनों को साथ ही विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। उक्त कार्यक्रम में गीतांजलि शिक्षण समिति के अध्यक्ष रत्ना नारमदेव विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों एवं गुरुजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य बीएन भोले, तबला वादक महेश देवांगन, माधव सिन्हा, सर सुगम गायक पूर्वा ब्रह्मभट्ट, शास्त्री गायक अनामिका सेन, कत्थक नृत्य संजय बेन, बांसुरी वादक एवं समिति के सदस्य असीम तिवारी, विश्वनाथ राव, सचिव दिलीप इंगले, आरती इंगले व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट