दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 नवम्बर। नगर पालिक निगम/बघेरा वार्ड 56 में आयोजित मातर कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल शामिल हुए। इस दौरान पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के उत्थान और विकास की कामना की गई। गोवर्धन तिहार राउत नाचा दलों ने आकर्षक धुनों के साथ परंपरागत राउत नाच प्रस्तुत कर लोगो का मन मोह लिया।आकर्षक प्रस्तुति को देख विधायक एवं महापौर ने भी अपने आपको रोक नही पाए ग्वालों और राउत के साथ नाचा किया।
विधायक अरुण वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मातर का विशेष महत्व है, क्योकि गाय से हमें माता की तरह दूध और स्नेह मिलता है। प्रकृति गोधन के प्रति प्रेम व रक्षा औऱ लोक एकता के पर्व है।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि मातर त्योहार छत्तीसगढ़ के गांव और माटी का त्योहार है। किसान भाई हमारी परंपरा को कायम रख रहे हैं। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस महासचिव संदीप वोरा,पूर्व पार्षद अरुण यादव,संजय धनकर, उपस्थित थे। प्रकृति गोधन के प्रति प्रेम व रक्षा औऱ लोक एकता के पर्व पर विधायक एवं महापौर ने शहर एवं प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।


