दुर्ग

शहीदों की याद में कबड्डी स्पर्धा, विजेता पुरस्कृत
02-Nov-2021 8:48 PM
शहीदों की याद में कबड्डी स्पर्धा, विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 2 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर थाना उतई पुलिस चौकी मचांदुर के द्वारा भव्य एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 शहीदों की याद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय मचांदुर  पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सिंह नेताम की अगुवाई में थाना उतई पुलिस चौकी मचांदुर  क्षेत्र के ग्राम मचांदुर में पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के पालन  में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस झंडा दिवस का आयोजन थाना एवं पुलिस चौकी स्तर पर किया गया।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना उतई पुलिस चौकी  क्षेत्र के ग्राम मचांदुर में शहीदों की याद में ग्राम मचांदुर के पुलिस प्रांगण में थाना पुलिस चौकी के द्वारा कबड्डी  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता टीम को नगद राशि एवं प्रमाण प्रदान किया गया।

इस आयोजन में 8 गांव के प्रतिभागी टीम ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान उतई दृतीय नवागांव तृतीय सुरपा रहे इस आयोजन से पुलिस और ग्रामीणों के बीच एक अच्छा माहौल दिखाई दिया और सभी खिलाड़ी बहुत उत्साहित रहे। कार्यक्रम का समापन सुवा नृत्य के साथ किया गया।

थाना उतई मचांदुर पुलिस चौकी को  इस आयोजन के लिए आस पास के ग्रामीणों ने बधाई व शुभकामनाएं दी और भविष्या में इस तरह कि आयोजन होते रहना चाहिए इस अवसर पर प्रमुख रूप से  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण अनंत साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर, उतई थाना प्रभारी निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, मचांदुर पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सिंह नेताम, सरपंच दिलीप कुमार साहू, उपसरपंच गजेंद्र कुमार साहू, पंच प्रवीण यदु, नवाब खान, जसलोक साहू, गणपत साहू, राजेश सिंह बैंस, तुकाराम साहू, युगलकिशोर साहू , प्रधान आरक्षक मनमोहन साहू, राजेन्द्र देवांगन, आरक्षक नारायण ठाकुर, आकाश तिवारी, जगेंद्र साहू, रघुवीर सिंह कंवर, मेघराज चेलक, फलेंद्र सिंह राजपूत, तोरण साहू, महमूद खान, सनत साहू, मनोरमा साहू, पूर्णिमा साहू, संतोषी ठाकुर, लक्ष्मी ठाकुर सहित महिला स्वं सेविका प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।


अन्य पोस्ट