दुर्ग
पंजीकृत हितग्राहियों को वितरित किया चेक
02-Nov-2021 5:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 2 नवंबर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरूण वोरा के करकमलों से छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के 20 पंजीकृत हितग्राहियों के निधन उपरांत उनके आश्रितों को एक-एक लाख रुपये कुल 20 लाख का चेक विवेकानंद सभागार गौरव पथ दुर्ग में प्रदान किया गया। इस अवसर पर महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त प्रधान ने बताया कि दुर्ग जिले 146 पंजीकृत असंगठित कर्मकारों के आश्रितो के खाते मे श्रम मंत्री के निर्देशानुसार एक-एक लाख रूपये की राशि हस्तांतरित की गई है, जो परिवार के कमाउ सदस्य के निधन उपरांत सहयोग राशि श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदाय की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


