दुर्ग

रिफ्रेशर कोर्स कर रहे जवानों को एसएसपी ने दिए टिप्स
01-Nov-2021 6:08 PM
 रिफ्रेशर कोर्स कर रहे जवानों को एसएसपी ने दिए टिप्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 1 नवंबर। सात दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स कर रहे जवानों से मिलने पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने जवानों से उनके प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली और उन्हें भविष्य में आगे बढऩे के टिप्स दिए।

उन्होंने जवानों से कहा कि पुलिस जवानों का सबसे पहला कर्तव्य है कि वह जनता से  व्यवहार करें, उनकी समस्याओं को समझ कर सुलझाने का प्रयास करें। पुलिस लाइन दुर्ग में जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक लोगों के लिए 25 से 31 अक्टूबर तक रिफ्रेशर कोर्स संचालित किया गया है।

रिफ्रेशर कोर्स में इकाई के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों की कक्षाएं लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों से मिलकर एसएसपी दुर्ग ने उसे परीक्षण के संबंध में जानकारी ली। बद्रीनारायण मीणा ने जवानों से कहा कि पारिवारिक जि मेदारी व शारीरिक समस्याओं के कारण बेहतर पुलिसिंग में कमी आ रही है, जिसके लिए आवश्यक है कि हम अपने नैतिक आचरण में बदलाव लाए, जिससे अपने और आसपास के वातावरण में परिवर्तन किया जा सके। सभी का उत्साहवर्धन करते हुए श्री मीणा ने कहा कि कोरोना  काल में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। जिससे मिलने वाली अनुभूति अनमोल है। हमें गर्व महसूस होना चाहिए कि हमने समाज की सेवा में अमूल्य योगदान दिया है।

एसएसपी ने कहा कि महत्वपूर्ण बात यह है कि नशे से दूर रहा जाए। नशे की लत के कारण विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, फिर वह चाहे आर्थिक हो या मानसिक हो। इन सब बुरी लतों को छोडक़र हमें अपने दैनिक दिनचर्या में रनिंग, वाकिंग, योगा खेलकूद आदि को शामिल करना चाहिए।

उक्त प्रशिक्षण के दौरान सूबेदार तृप्ति सिंह राजपूत प्रभारी रक्षित निरीक्षक दुर्ग, उप निरीक्षक बल्दू राम राणा एवं एपीसी प्रीतम सिंह चौहान सहित कुल 26 आरक्षक उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट