दुर्ग

14 जुआरी पकड़ाए
01-Nov-2021 5:39 PM
14 जुआरी पकड़ाए

दुर्ग, 1 नवंबर। बिजली पोल के किनारे बैठकर रुपए पैसों का दांव लगाकर जीत हार का जुआ खेल रहे 14 जुआरियों को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग शाम को बिजली पोल के किनारे बैठ कर जुआ खेल रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने जुआरियों को पकड़ा। उनके पास से नगदी रकम तथा ताश पत्ती जब्त की गई है।  पुलिस ने यादराम यादव निवासी चिखली के पास से 1000 रुपए, टोमन अग्रवाल के पास से 1550 रुपए, देवीलाल भारती के पास से 1000 रुपए, हेम लाल यादव के पास से 1630 रुपए, मनोज यादव के पास से 600 रुपए, ज्ञानेश्वर भारती से 860 रुपए, संत कुमार पटेल से 1000 रुपए, राजीव गोस्वामी निवासी ग्राम कुटेला भाटा के पास से 400 रुपए, राजेंद्र निषाद के पास से 800 रुपए, हीरा लाल साहू से 1250 रुपए, शिव नारायण साहू से 600 रुपए, वीरेंद्र भारती निवासी ग्राम चिखली के पास से 1500 रुपए, भारत लाल साहू से 1200, हितेश कुमार पटेल से 1500 रुपए तथा ताश पत्ती जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
 


अन्य पोस्ट