दुर्ग
शराब बेचते 3 पकड़ाए
01-Nov-2021 5:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 1 नवंबर। अवैध रूप से शराब की बिक्री करने की जानकारी मुखबिर द्वारा मिलने पर उतई पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ा है। तीनों आरोपियों के पास से अवैध शराब जब्त की गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के तहत कार्रवाई की गई है।
उतई पुलिस के मुताबिक टीम ने आरोपी मोहन लाल बाल किशोर निवासी मुड़पार को पकड़ा। उसके पास से एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी के अंदर रखी 13 पौवा देसी प्लेन शराब जिसकी कीमत 1040 रुपए आंकी गई है, को जब्त किया। आरोपी जितेश उर्फ जीतू बालकिशोर के पास से 14 पौवा देसी प्लेन शराब जब्त की गई है, वहीं आरोपी मिथिलेश यादव निवासी भारत माता चौक मुड़पार थाना उतई को नहर नाली भारत माता चौक के पास पकड़ा। उसके पास से 15 पौवा देसी प्लेन शराब तथा 1350 रुपए नगद जब्त किए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


