दुर्ग
डेढ़ साल बाद भी 35 लाख का नहीं किया भुगतान, मामला दर्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 नवंबर। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत भिलाई के कारोबारी से राजस्थान के कारोबारी द्वारा करीब 2 करोड़ 34 लाख रुपए का वायर रोड खरीद कर कुल राशि में से अब तक 35 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया गया है। कारोबारी की रिपोर्ट पर से भिलाई 3 पुलिस के द्वारा राजस्थान के कारोबारी एवं उसके प्रबंधक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
भिलाई 3 पुलिस ने बताया कि श्याम सुंदर अग्रवाल निवासी न्यू खुर्सीपार भिलाई साई कृपा इंडस्ट्रीज प्लाट नम्बर 149,150,151 इंजीनियरिंग पार्क हैवी इंडस्ट्रीयल एरिया थाना भिलाई 3 में जी आई वायर बनाने की फैक्ट्री का व्यवसाय अपने साथी प्रदीप अग्रवाल के साथ करते हैं।
24 जून 2020 से 04 जनवरी.2021 तक (आयरन एवं स्टील) जी आई वायर व एच बी वायर का सप्लाई फ्री राधे कृष्णा इंडस्ट्रीज 22 विजयबाड़ी पथ नंबर 07 सीकर रोड जयपुर राजस्थान के संचालक महेश दीक्षित एवं प्रबंधक भगवती शर्मा को किया गया था। जिसकी कुल कीमत 2 करोड़ 34 लाख 5 हजार 722 रुपए थी, जिसमें से राजस्थान के कारोबारियों ने 1 करोड़ 98 लाख 16 हजार 199 रुपए का भुगतान किया गया था। शेष रकम 35 लाख 89 हजार 523 रूपये का भुगतान नहीं किया गया है। शेष रकम को मांगने पर आरोपियों द्वारा देने से इंकार दिया गया है। रकम वसूली का प्रयास करने पर इंडस लिस्ट को कारोबारियों के द्वारा धमकाया गया।
कारोबारी के द्वारा थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर भिलाई-3 पुलिस के द्वारा आरोपी महेश दीक्षित एवं भगवती शर्मा के खिलाफ अपराध धारा 406 का अपराध पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


