दुर्ग

स्कूटी को कार ने मारी ठोकर
31-Oct-2021 5:18 PM
स्कूटी को कार ने मारी ठोकर

दुर्ग, 31 अक्टूबर।  रोड के किनारे स्कूटी खड़ी कर अपने परिचित के घर जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया। कार चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को ठोकर मार दी। इससे प्रार्थी की स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ  धारा 279 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया।

पुलिस के मुताबिक मरोदा सेक्टर निवासी कोमल कुमार ओगरे 28 अक्टूबर को अपने घर से एक परिचित से मिलने सरस्वती कुंज धनोरा गया हुआ था। प्रार्थी ने अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 07 बी वी 2154 को रोड के किनारे खड़े किया था। इसी दौरान सफेद रंग की वैगनआर क्रमांक सीजी 07 बीडब्ल्यू 8445 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को ठोकर मार दी, जिससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट