दुर्ग
दुर्ग, 31 अक्टूबर। दो अलग-अलग जगह से वाहन चोरी की शिकायत प्रार्थी द्वारा दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक केलाबाड़ी दुर्ग निवासी मोह मद अहमद रजा रविशंकर स्टेडियम के सामने मैकेनिक का काम करता है। 29 अक्टूबर को प्रार्थी ने अपनी मोटरसाइकिल पैशन क्रमांक सीजी 07 ए एस 5129 को चौपाटी के पास हमेशा की तरह खड़ी किया था। रात को जब वह काम पर से आया तो देखा उसकी मोटरसाइकिल की अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया।
अहमद रजा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज की है। एक अन्य मामले में प्रगति नगर रिसाली निवासी सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी जॉन एरिक नेलसन 27 अक्टूबर की रात को 9 बजे कृष्णा टॉकीज रोड पर एक शॉप में मोबाइल का स्क्रीन गार्ड बदलने एवं रिचार्ज कराने गया हुआ था। जब वह दुकान से वापस निकला तो देखा उसकी होंडा एक्टिवा वाहन क्रमांक सीजी 07 सी ई 5550 दुकान के बाहर से गायब थी। प्रार्थी की शिकायत पर नेवई पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया।


