दुर्ग

कृत्रिम गर्भाधान की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जताया असंतोष
31-Oct-2021 4:36 PM
कृत्रिम गर्भाधान की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने जताया असंतोष

कहा दिसंबर तक टारगेट पूरे करें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 अक्टूबर।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों को दिए गए लक्ष्य और इसकी प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा भी की।

कलेक्टर ने कहा कि अक्टूबर महीना बीत चुका है और अभी तक लक्ष्य प्राप्ति को लेकर प्रयास संतोषजनक नहीं है। दिसंबर तक युद्ध स्तर पर प्रयास कर लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि दिसंबर महीने में सभी अधिकारियों के परफारमेंस की समीक्षा की जाएगी और और असंतोषजनक पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने दिए डीएमएफ से संबंधित प्रस्ताव भी विभागीय अधिकारियों से चाहे। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ ही पशुधन विकास को लेकर चलने में आर्थिक विकास की काफी संभावनाएं हैं। अत: इससे संबंधित किसी भी तरह नवाचार का बेहतर प्रस्ताव आप दे सकते हैं इसे बैठक में रखा जाएगा।

कलेक्टर ने उन अधिकारियों की प्रशंसा की जिन्होंने अपने लक्ष्य प्राप्त कर लिए हैं। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि अगले साल जो लक्ष्य दिया जाए वह इस वर्ष प्राप्त किए गए लक्ष्य की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक हो। इस मौके पर उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एमके चावला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट