दुर्ग
उतई, 30 अक्टूबर। अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं काव्य गोष्ठी कार्यक्रम- हिन्दी भवन,नई दिल्ली में देवेश कुमार भारती की पुस्तक शंखनाद (गजल संकलन) का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता- देवेन्द्र मांझी, मुख्य अतिथि-डॉ.पीसी टण्डन, विशिष्ट अतिथि -केदारनाथ शब्द मसीहा, सुरेश चन्द्र शर्मा, डॉ.पूरन सिंह, बीज वक्ता विनोद बब्बर, संस्थापक एवं सचिव - संजय कुमार शाफी के उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ है। सभी विशिष्टजनों ने गजल संकलन शंखनाद की बहुत प्रशंसा की है। गजल संकलन शंखनाद के संपादक देवेश कुमार भारती एवं सह संपादक ज्योति कुशवाहा हैं। ज्योति कुशवाहा और देवेश कुमार भारती की मेहनत का परिणाम है कि गजल संकलन की कृति शंखनाद के रूप में के.बी.एस.प्रकाशन के द्वारा प्रकाशित हुई है।
के.बी.एस.प्रकाशन के प्रकाशक संजय कुमार शाफी ने भी देवेश कुमार भारती एवं ज्योति कुशवाहा के संपादन की बहुत प्रशंसा की साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान नई दिल्ली की संस्थापक एवं अध्यक्ष ज्योति कुशवाहा ने देवेश कुमार भारती की साहित्य सेवा की प्रशंसा के साथ आप हमेशा नित नई ऊंचाई को प्राप्त करें।


