दुर्ग
राज्योत्सव समारोह के मुख्य अतिथि होंगे विधायक जुनेजा
30-Oct-2021 5:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 30 अक्टूबर। राज्य स्थापना दिवस 1 नवंबर के अवसर पर जिले में इस तिथि को राज्योत्सव समारोह का आयोजन किया जाएगा। राज्योत्सव समारोह के मुख्य अतिथि विधायक कुलदीप जुनेजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल होंगे। वे शाम 4.30 बजे राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक देवेन्द्र यादव करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक अरुण वोरा, विधायक विद्यारतन भसीन, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेन्द्र यादव, महापौर द्वय धीरज बाकलीवाल एवं चन्द्रकांता माण्डले होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


