दुर्ग

टास्क फोर्स समिति की बैठक में व्यक्तिगत ऋ ण के 50 प्रकरणों का अनुमोदन
30-Oct-2021 5:13 PM
टास्क फोर्स समिति की बैठक में व्यक्तिगत ऋ ण के 50 प्रकरणों का अनुमोदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 कुम्हारी, 30 अक्टूबर।
दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत शुक्रवार को टास्क फोर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें व्यक्तिगत ऋ ण के 50 प्रकरणों का अनुमोदन किया गया।

इन सभी प्रकरणों को संबंधित बैंकों को भेजा जाएगा,  साथ ही  हितग्राही का खाता जिस बैंक में खुला होगा, उसका प्रकरण उसी बैंक में भेजा जाएगा। 15 दिवस के भीतर बैंक प्रकरण का निराकरण भी किया जाएगा, अत: संबंधित हितग्राहियों से अनुरोध  किया गया है कि वे बैंक से समन्वय स्थापित करें। उक्त जानकारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा ने दी।

उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते कैंप का आयोजन किया गया था। प्राप्त ऋण के प्रकरणों को बैंक भेजा जा रहा है। भविष्य में भी इसी तरह के लोन कैंप का आयोजन पुन: किया जा सकता है।

हितग्राही सामान्य दिवसों में भी नगरपालिका के दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन शाखा में आकर सुधा वर्मा एवं दीप्ति गुप्ता से संपर्क कर इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 


अन्य पोस्ट