दुर्ग

हेमचंद यादव विवि पीएचडी कोर्सवर्क की लिखित परीक्षा में 6 रहे गैरहाजिर
29-Oct-2021 6:26 PM
हेमचंद यादव विवि पीएचडी कोर्सवर्क की लिखित परीक्षा में 6 रहे गैरहाजिर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 अक्टूबर।
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा बुधवार को सेंट थामस कॉलेज रूआबांधा भिलाई में आयोजित पीएचडी कोर्सवर्क की लिखित परीक्षा में 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, वहीं 349 शोधार्थियों ने परीक्षा दी।

लिखित परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा ने स्वयं प्रत्येक परीक्षा कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. सी.एल. देवांगन, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, उप-कुलसचिव परीक्षा डॉ. राजमणि पटेल तथा सहायक कुलसचिव वित्त हिमांशु शेखर मंडावी भी मौजूद थे।

परीक्षा केन्द्र के समन्वयक प्राचार्य डॉ. एम.जी. रॉयमन ने बताया कि कुल 19 विषयों में आयोजित पीएचडी कोर्सवर्क लिखित परीक्षा हिन्दी में सभी 51, अंग्रेजी में 19 में से 17, अर्थशास्त्र में सभी 22, समाजशास्त्र में 12, इतिहास में 8, राजनीति शास्त्र में 19, भौतिक में 14, रसायन में 12, भूगोल में 16, गणित में 9 में से 8, वनस्पति शास्त्र में 4, प्राणीशास्त्र में 8, माईक्रोबायलॉजी में 7 में से 6, बॉयोटेक्नालाजी में 5, वाणिज्य में 41 में से 39, होम साईस में 4, एजुकेशन में 93, मनोविज्ञान में 10 तथा भू-गर्भ शास्त्र में 1 शोधार्थी शामिल हुआ। परीक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएचडी कोर्सवर्क परीक्षा के परिणाम 30 अक्टूबर के पूर्व दुर्ग विश्वविद्यालय के अधिकृत वेबसाइट पर घोषित कर दिए जाएंगे।
 


अन्य पोस्ट