दुर्ग

आरटीओ का छापा
29-Oct-2021 6:21 PM
आरटीओ का छापा

दुर्ग, 29 अक्टूबर। उतई स्थित एक ऑटो डील में आरटीओ ने बुधवार को छापा मारा। स्थानीय डीलर व सब डीलर की शिकायत पर आरटीओ विभाग के टीआई अतुल तिवारी व एआरटीओ रविन्द्र ठाकुर जांच के लिए रोहित ऑटो डील पहुंचे। शिकायत में बताया गया था कि रोहित ऑटो डील द्वारा बिना ट्रेड लाइसेंस के गाडिय़ों की बिक्री की जा रही है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि वहां खड़ी सभी गाडिय़ों का पंजीयन था, लेकिन नंबर प्लेट नहीं था।

टीआई अतुल तिवारी ने बताया कि उनके पास डीलरशिप संबंधी कोई ट्रेड लायसेंस नहीं मिला। पंचनामा की कार्रवाई कर जांच प्रतिवेदन आरटीओ अनुभव शर्मा को सौंप दिया गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट