दुर्ग

ट्रक की ठोकर से बाइक चालक घायल
29-Oct-2021 4:52 PM
ट्रक की ठोकर से बाइक चालक घायल

दुर्ग, 29 अक्टूबर। पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम के सामने बाइक सवार को ट्रक चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दी, जिससे प्रार्थी को चोटें आई तथा उसकी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर  पुलगांव पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक शीतला नगर दुर्ग निवासी गोविंद चंद्राकर 26 अक्टूबर को अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 बी डी 9869 से चंदखुरी हीरा मोती राइस मिल से वापस अपने घर दुर्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुलगांव वृद्धाश्रम के सामने उसकी मोटरसाइकिल को पीछे से ट्रक क्रमांक सीजी 08 आर 5949 के चालक ने ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद गोविंद चंद्राकर  मोटरसाइकिल सहित दूर जा गिरा। उसके हाथ, पीठ, मुंह आदि में चोट आई थी। उसकी मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट