दुर्ग

सौ करोड़ टीकाकरण पूर्ण, कुम्हारी भाजपा मंडल ने किया स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान
28-Oct-2021 5:50 PM
सौ करोड़ टीकाकरण पूर्ण, कुम्हारी भाजपा मंडल ने किया स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 कुम्हारी, 28 अक्टूबर।
विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 100 करोड़ टीकाकरण पूर्ण होने पर धन्यवाद मोदी जी कार्यक्रम के तहत भाजपा कुम्हारी मंडल ने स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया।

भारतीय जनता पार्टी, कुम्हारी मंडल ने अध्यक्ष पी.एन.दुबे के नेतृत्व में रैन बसेरा कुम्हारी के वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर वैक्सीनेशन करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों सुषमा वर्मा (एएनएम), विनय साहू( कंप्यूटर ऑपरेटर), सुषमा तिवारी( कंप्यूटर ऑपरेटर), हीरामणि साहू( मितानिन ) का पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया, तत्पश्चात वैक्सीनेशन प्रभारी अरुण वर्मा  का पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया तथा 100 करोड़ वैक्सीनेशन पूर्ण होने पर उनके सहयोग की सराहना की गई।  

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पी.एन.दुबे, महामंत्री गोल्डी गोस्वामी, महामंत्री कैलाश सोनकर, जिला संयोजक मांझी प्रकोष्ठ राजू निषाद, नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद विनोद बंजारे, मंडल उपाध्यक्ष दीपक चतुर्वेदी,  मंडल मंत्री खिलावन शर्मा, राजू साहू, स्वच्छता प्रभारी कुम्हारी मंडल आर.पी. दुबे, मनीष पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट