दुर्ग

मोबाइल की चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
17-Oct-2021 7:41 PM
 मोबाइल की चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

दुर्ग, 17 अक्टूबर। बाजार चौकी जेवरा सिरसा स्थित हिमांशु मोबाइल शॉप से मोबाइल स्पीकर बॉक्स ईयर फोन आदि की चोरी करने वाले दो आरोपियों को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।  9-10 अगस्त 2021 की रात को बाजार चौकी  जेवरा सिरसा में हिमांशु मोबाइल शॉप में चोरी हो गई थी। दुकान के संचालक चेतन कुमार उमरे निवासी ग्राम करंजा भिलाई की शिकायत पर जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया था। मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में कचंदूर में घूम रहे हैं।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस ने आरोपी  उकेश यादवनिवासी ग्राम कुरूद शासकीय स्कूल के पीछे तथा आरोपी बूसेन निषाद निवासी ग्राम कुरूद को गिर तार किया। दोनों आरोपी के पास से 13 नग मोबाइल, दो स्पीकर बॉक्स, 1 ईयर फोन कुल कीमत 40000 को जब्त किया है।

आरोपियों को गिर तार करने में चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव, सहायक उपनिरीक्षक रामचंद्र, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, बद्री सिंह भुवाल, आरक्षक जितेंद्र सिंह, वसीम खान, नरेश यादव, रोशन भुवाल, सहदेव यादव, हरीश सिंह, संतोष सोनी की विशेष भूमिका रही।


अन्य पोस्ट