दुर्ग
अज्ञात युवक का मिला शव
17-Oct-2021 7:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 17 अक्टूबर। पद्मनाभपुर चौकी अंतर्गत मालवीय चौक में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बीती रात लगभग 9 बजे अज्ञात युवक का शव मिली है। पुलिस ने अज्ञात युवक के शव को जिला अस्पताल के मरच्युरी में रखा है और उसके परिजनों की पतासाजी कर रही है। चौकी प्रभारी दिनेश लहरे ने बताया कि दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। अज्ञात युवक की उम्र लगभग 28 वर्ष है और उसने हरे रंग का टी शर्ट एवं हल्का नीला रंग का जींस पहना हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


