दुर्ग

रिसाली और धनोरा दशहरा उत्सव में शामिल हुए गृहमंत्री
16-Oct-2021 5:43 PM
रिसाली और धनोरा दशहरा उत्सव में शामिल हुए गृहमंत्री

अहंकार रूपी रावण को अपने अंदर मारने के लिए राम रूपी ईश्वरीय गुण विकसित करना है-ताम्रध्वज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 16 अक्टूबर।
दशहरा मैदान रिसाली में आदर्श सांस्कृतिक व क्रीड़ा मण्डल के द्वारा 39 साल भव्य दशहरा उत्सव व रावन दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि हमे आज के दिन संकल्प लेना है कि अपने के भीतर के रावणत्व को मारेगे। रिसाली  निगम का विकास तेजी से हो रहा है। हम भाई चारा से राजनिति से ऊपर उठकर कार्य करेगे। कार्यक्रम का संचालन यू एस पवार ने किया।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रतिमा चन्द्राकर, छग कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेन्द्र साहू, इंटुक नेता स्यामलाल साहू, मण्डल के अध्यक्ष मदन लाल कस्यप, कार्यकारी अध्यक्ष शिवराज शर्मा, महासचिव पंच राम साहू, गेंदलाल वर्मा, पूर्व पार्षद जितेन्द्र साहू, चुम्मन देसमुख, राजकुमार देसमुख, विक्की सोनी सहित अन्य जन इस अवसर पर उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट