दुर्ग
दुर्ग, 14 अक्टूबर। न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति पद्मनाभपुर द्वारा इस वर्ष भी विजय दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। विजय दशमी पर्व पर भव्य आतिशबाजी का रंगीन नजारा गुप्ता फायर वक्र्स स्मृति नगर द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा. बहुचर्चित काकीनाड़ा की आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा तथा 50 फुट का रावण, 25 फुट का मेघनाथ एवं 35 फुट के कुंभकरण का दहन करने का निर्णय लिया गया है। दर्शकों के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है। रामलीला मंडली नकुल महलवार तमेरपारा द्वारा होगी। आयोजन को सफल बनाने हेतु समिति की बैठक में प्रमुख रूप से अनुज दुबे, अनिल वर्मा, मानस देवांगन, साजित श्रीधरन, लीलाधर पाल, अतीत खंडेलवाल, रवि केवलतानी, राजकुमार हिरवानी, के. शंकरराव, गौरव बोटके,धवल, राहुल गिलानी, विक्की देशलहरा, विकास साहू, जीतू, राहुल, विजय, सुनील, सिद्धार्थ साव, पवन चंद्राकर, सिराज खान, आंका बाबू, मनोज वैनिक, मनोज बघेल, सुनील जैन, सौरभ जैन, राहुल दुबे उपस्थित थे।