दुर्ग

भूपेश सरकार के खिलाफ सांसद विजय बघेल की पदयात्रा, समापन
13-Oct-2021 7:02 PM
 भूपेश सरकार के खिलाफ सांसद  विजय बघेल की पदयात्रा, समापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 13 अक्टूबर। दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ जन जागरण पद यात्रा के माध्यम से दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में मोर्चा खोल दिया है। यह जन जागरण पद यात्रा दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के पाटन विधानसभा क्षेत्र में 8 अक्टूबर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह ग्राम बेलौदी से प्रारंभ हुआ। पांच दिन बाद पद यात्रा का समापन कुरूदडीह में हुआ।

विजय बघेल ने जनजागरण पद यात्रा के पांचवा दिन का शुभारंभ अमलेश्वर से किया। यह यात्रा अमलेश्वर से प्रारंभ होकर सांकरा, मोतीपुर, पाहंदा, खम्हरिया, बटंग होते हुए कुरूदडीह पहुंचा। जन जागरण पदयात्रा का समापन कुरूदडीह में हुआ। 

सांसद बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र के 39 से अधिक गांवों की पदयात्रा कर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।  सांसद के जन जागरण पद यात्रा को अपार जन समर्थन मिला। सांसद विजय बघेल और भाजपा पदाधिकरियों का ग्रामवासियों द्वारा गांव-गांव में अतिशबाजी, फूल माला और गाजे बाजे के साथ हर्षोल्लास से स्वागत किया।

सांसद बघेल जन जागरण पद यात्रा के समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जोरदार जुबानी प्रहार किया। पदयात्रा में पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणों के साथ-साथ दुर्ग, भिलाई, अहिवारा, बेमेतरा, साजा और नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा के समापन समोरह में हजारों की संख्या में ग्रामीणजन व कार्यकर्ता शामिल हुए।


अन्य पोस्ट