दुर्ग
स्कूलों में दशहरा अवकाश
13-Oct-2021 5:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 13 अक्टूबर। दशहरा अवकाश के चलते स्कूलों के पट 4 दिनों के लिए बंद रहेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 13 से 16 अक्टूबर तक दशहरा अवकाश घोषित किया गया है। इस बार दीपावली अवकाश 5 दिनों का होगा। 2 से 6 नव बर तक स्कूलों में दीपावली अवकाश रहेगा। यह अवकाश शासकीय, अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डीएड-बीएड-एमएड कॉलेजों में भी होगा।
दशहरा अवकाश को लेकर शिक्षकों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी, जिसे दूर करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 12 अक्टूबर को अवकाश संबंधी आदेश जारी किया गया है। दशहरा व दीपावली के अलावा शीतकालीन अवकाश की भी तिथि जारी की गई है। शीतकालीन अवकाश 24 से 28 दिस बर यानी 5 दिनों का होगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले की तरह ही इस बार भी रहेगा। 1 मई 2022 से 15 जून 2022 तक यानी कुल 46 दिन ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


