दुर्ग

मूक बधिर से मारपीट मामला दर्ज
13-Oct-2021 4:11 PM
मूक बधिर से मारपीट मामला दर्ज

दुर्ग, 13 अक्टूबर।  दुर्गा प्रतिमा देखने गए मूकबधिर युवक के साथ मामूली बात को लेकर आरोपी ने मारपीट की। वहीं आरोपी ने पत्थर उठाकर युवक के सिर पर मारा, जिससे युवक को चोटें आई। घायल के बड़े भाई की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  धारा 294, 323 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक 10 अक्टूबर की रात को लगभग 10 बजे मुकेश ठाकुर जो मूकबधिर था, वह खाना खाने के बाद दुर्गा प्रतिमा देखने संगम चौक उरला गया हुआ था। इस दौरान आरोपी मोहन साहू ने उससे कहा कि यहां क्यों खड़ा है यहां से भाग जा, जब मूकबधिर मुकेश जिसे सुनाई नहीं देता था, वहां से नहीं हटा तो मोहन साहू ने उसे गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने पास में पड़े पत्थर को उठाया और मुकेश के सिर पर मारा, जिससे मुकेश के सिर हाथ पांव में चोटे आई। घायल के बड़े भाई  लुकेश कुमार ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।


अन्य पोस्ट