दुर्ग
दुर्ग, 13 अक्टूबर। सुपेला से कलेक्ट्रेट दुर्ग जा रहे प्रार्थी की कार को तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ऑटो चालक ने ठोकर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। जब कार चालक ने ऑटो चालक से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की बात कहीं तो आरोपी प्रार्थी से ही विवाद करने लगा। प्रार्थी की शिकायत पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक अजय मुर्गी फार्म के पास सुपेला निवासरत प्रार्थी अजय टीजी कलेक्ट्रेट में जमीन संबंधित कार्य के लिए अपनी कार पर अपने साथी सूर्यनारायण एवं उनकी पत्नी अनीता कश्यप के साथ जा रहे थे।
इसी दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने ऑटो क्रमांक सीजी 07 ए वी 8593 के चालक ने कार को पीछे से ठोकर मार दिया, जिससे कार की डिक्की क्षतिग्रस्त हो गई. प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


