दुर्ग

चाकू लेकर घूम रहे 5 गिरफ्तार
11-Oct-2021 4:30 PM
चाकू लेकर घूम रहे 5 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 अक्टूबर।
सार्वजनिक क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई की  है। 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में शहर में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से गुंडा एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने पुलिस मुस्तैदी से कार्य कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी भूषण एक्का के नेतृत्व में टीम ने मन्नू निर्मलकर (32) निवासी डिपरा पारा, अजय ठाकुर (36) निवासी शंकर नगर, शैलेंद्र सागर (27) निवासी आनंद नगर तथा जीत पटवा (30) निवासी डिपरा पारा को चाकू के साथ पकड़ा। इन सब आरोपियों के खिलाफ आ र्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत कार्रवाई की है। इसी तरह मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में टीम ने सरेराह चाकू लेकर घूम रहे आरोपी प्रशांत मुनेश्वर उर्फ  बाबू निवासी ग्रीन चौक के पास पेट्रोल पंप के पीछे को पकड़ा। सभी आरोपियों के पास से लोहे का चाकू जब्त किया गया है।


अन्य पोस्ट