दुर्ग
दुर्ग, 10 अक्टूबर। वार्ड नं. 40 सुराना कॉलेज वार्ड के इंदिरा कॉलोनी में नवरात्रि के अवसर पर पार्षद निधि से निर्मित दुर्गा मंच का लोकार्पण दुर्ग के विधायक छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा एवं नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल व वार्ड पार्षद नजहत परवीन, पूर्व पार्षद अलताफ अहमद व प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव संदीप वोरा के द्वारा किया गया। वार्ड वासियों की बहुत पुरानी मांग थी कि वहां पर एक दुर्गा मंच बनाया जाये। हर वर्ष वहां नवरात्रि पर दुर्गा विराजमान होती है। वहां कोई स्थाई मंच नहीं था। अब वहां स्थाई मंच बना दिया गया है।
लोकार्पण समारोह में कांग्रेस नेता सीजू एंथोनी, नवाब एजाज चौहान, किशोर डोंगरे, पाशी अली, गुलाब वर्मा, उमेश पात्रे, रफीक खान कल्पना सोनी, सुरेश सागर, मनोहर सोनी सहित भारी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।


